CM Nitish Kumar Pragati Yatra: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा के दौरान विभिन्न जिले में जा रहे हैं इसी क्रम में पूर्णिया में भी उनका कार्यक्रम होना है जानकार सूत्रों के मुताबिक 27 जनवरी को मुख्यमंत्री का काफिला पूर्णिया पहुंचेगा।
CM Nitish Kumar Pragati Yatra: समाहरणालय परिसर को पूरी तरह चकाचक किया गया

इसके लिए तमाम जगहों पर रंग रोगन का काम किया जा रहा है और समाहरणालय परिसर को पूरी तरह चकाचक किया जा रहा है वही मुख्यमंत्री जिले में किस जगह जाएंगे इसके संबंध में फिलहाल अधिकारियों के द्वारा कुछ भी नहीं बताया जा रहा है लेकिन तीन जगह पर प्रशासनिक अधिकारी चुस्ती दिखा रहे हैं प्रगति यात्रा को लेकर डीएम कुंदन कुमार पदाधिकारियों के साथ स्थल का निरीक्षण कर तमाम तरह का निर्देश दे रहे हैं।
CM Nitish Kumar Pragati Yatra: कहाँ कहाँ होगा कार्यक्रम

इसमें पहले पूर्णिया पूर्व प्रखंड के अंतर्गत रानीपतरा स्थित पंचायत में पंचायत सरकार भवन को सजाया जा रहा है वही आंगनबाड़ी केंद्र को भी नया लुक दिया जा रहा है जबकि दूसरी ओर के नगर प्रखंड के मजरा पंचायत में रंग रोगन कर उसे आकर्षक स्वरूप दिया जा रहा है। धमदाहा प्रखंड के रंगपुरा में पंचायत सरकार भवन और संबंधित सरकारी विद्यालय सहित जल जीवन हरियाली योजना को लेकर पोखर को सजाया जा रहा है।
लेकिन इन सब के बावजूद यह बताना मुश्किल है इसमें किस जगह मुख्यमंत्री जाएंगे हालांकि बिहार सरकार की खाद्य भोक्ता संरक्षण मंत्री लेशी सिंह अपने धमदाहा विधानसभा क्षेत्र में काफी तैयारी करवा रही है माना यह जा रहा है कि मुख्यमंत्री इनमें से कहीं भी जा सकते हैं।
CM Nitish Kumar Pragati Yatra: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा के संभावित यात्रा को लेकर हर फाइल को अपडेट किया जा रहा है इसके अलावा जिले में चल रही सरकारी योजना की प्रगति में भी तेजी आ गई है माना यह जा रहा है मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूर्णिया को लगभग हजार करोड रुपए की सौगात देंगे इसमें रिंग रोड आठ लेन का सिंथेटिक ट्रैक 20 एकड़ के खेल मैदान सहित अन्य नये प्रोजेक्ट शामिल हैं।
1 thought on “CM Nitish Kumar Pragati Yatra: मुख्यमंत्री के प्रगति यात्रा को लेकर प्रशासनिक हलचल तेज”