Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Purnea: तन मन धन से पार्टी के प्रति रहे समर्पित – बीजेपी प्रवक्ता

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 साल की उपलब्धि बेमिसाल है। देश इन उपलब्धियों पर हमेशा गर्व करेगा। 30 मई से 30 जून तक इन उपलब्धियों की चर्चा घर घर जाकर पहुंचाने का कार्यक्रम पार्टी की ओर से निर्धारित किया गया है। इसी कार्यक्रम के तहत नगर भाजपा मध्य भाग के अध्यक्ष राजेश चौरसिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का एक जत्था आज जनसंघ काल के पुराने एवं समर्पित कार्यकर्ता पार्टी के भीष्म पितामह पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष वर्तमान जिला प्रवक्ता एवं अधिवक्ता दिलीप कुमार दीपक के निवास स्थान पर पहुंचे। उन्हें फूलों की माला एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। जिला ने सभी सदस्यों का हृदय से स्वागत किया दल के लिए तन मन धन से समर्पित रहकर काम करने की अपील की। इस मौके पर राजेश चौरसिया के साथ सुनील साहनी सरवन मंडल काली प्रसाद रामचंद्र वर्मा मौजूद थे। दिलीप कुमार दीपक ने कहा कि जिस प्रकार 55 बरस से पूरी निष्ठा के साथ वे एक ही दल से समर्पित भाव से जुड़े हैं। आप लोग भी उसी प्रकार भाजपा को भगवान मानकर राष्ट्र की मुख्यधारा के साथ जुड़े रहे। राजेश चौरसिया ने कहा कि पार्टी का यह कार्यक्रम की पुराने एवं बुजुर्ग कार्यकर्ताओं के घर घर जाकर उनका आशीर्वाद ले वास्तव में एक सराहनीय कदम है। इससे नए एवं पुराने कार्यकर्ताओं के बीच समय के अंतराल के कारण जो दूरी बनी है उसे पाटा जा सकता है। ऐसे बुजुर्गों का मार्गदर्शन प्राप्त कर कार्यकर्ता नए जोश एवं उत्साह के साथ पार्टी के कार्यक्रमों के साथ जुड़ सके।

तुषार रंजन पूर्णिया और आसपास के जिलों की स्थानीय खबरों को कवर करते हैं। उनका उद्देश्य है कि ज़मीनी स्तर की सच्ची और ताज़ा जानकारी पाठकों तक सरल हिंदी में पहुँचे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment