Best District Election Award 2026: राष्ट्रीय स्तर पर पूर्णियां को मिला बेस्ट डिस्ट्रिक्ट इलेक्शन अवार्ड राष्ट्रपति ने डीएम अंशुल कुमार को किया सम्मानित

Best District Election Award 2026: राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर नई दिल्ली में आयोजित समारोह के दौरान देश की प्रथम नागरिक महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी हिस्सा जिलाधिकारी अंशुल कुमार को प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया। डीएम ने जिले के पदाधिकारियों कर्मियों सहयोगी संस्थाओं एवं समस्त जिलेवासियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान उत्कृष्ट चुनाव प्रबंधन, टीमवर्क समर्पण एवं कर्तव्यनिष्ठा एवं सभी के सहयोग का परिणाम है।

पूर्णिया जिले के लिए यह अत्यंत गर्व एवं गौरव का क्षण है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आयोजित 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट चुनाव प्रबंधन में पूर्णिया जिले को राष्ट्रीय स्तर पर सर्वोच्चअवार्ड best district election award पुरस्कार प्रदान किया गया है।

Best District Election Award 2026: यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान निर्वाचन प्रक्रिया को सुदृढ़, पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने की दिशा में पूर्णिया जिला निर्वाचन तंत्र द्वारा किए गए उत्कृष्ट चुनाव प्रबंधन, प्रशिक्षण कार्यक्रमों तथा सतत क्षमतावर्धन प्रयासों की देशव्यापी मान्यता है। जिले में निर्वाचन कर्मियों, पदाधिकारियों एवं संबंधित हितधारकों के लिए निरंतर, गुणवत्तापूर्ण एवं तकनीकी रूप से उत्कृष्ट चुनाव प्रबंधन सुनिश्चित किया गया। जिससे लोकतांत्रिक व्यवस्था और अधिक मजबूत हुई है।

Best District Election Award 2026: यह क्षण न केवल पूर्णिया जिले बल्कि पूरे बिहार राज्य के लिए अत्यंत गौरव का विषय है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी पूर्णिया जिला निर्वाचन व्यवस्था को और अधिक सशक्त, समावेशी एवं प्रभावी बनाने की दिशा में इसी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करता रहेगा। यह ऐतिहासिक उपलब्धि पूर्णिया जिले की कार्यसंस्कृति, प्रशासनिक दक्षता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अटूट प्रतिबद्धता को राष्ट्रीय मंच पर स्थापित करती है।

तुषार रंजन पूर्णिया और आसपास के जिलों की स्थानीय खबरों को कवर करते हैं। उनका उद्देश्य है कि ज़मीनी स्तर की सच्ची और ताज़ा जानकारी पाठकों तक सरल हिंदी में पहुँचे।

Leave a Comment